सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

युवती की फोटो एडिट कर इन्स्टाग्राम पर वायरल करने के अभियोग में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

हाथरस। 

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म से एक युवती की फोटो लेकर एडिट कर इन्स्टाग्राम पर वायरल करने के अभियोग में प्रकाश में आये 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुआ। 

 अवगत कराना है कि दिनांक 14.12.2023 को थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना कोतवाली हाथरस पर तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की पुत्री के चेहरे की फोटो फेसबुक व व्हाट्सएप की आईडी से लेकर एडिटिंग कर वादी की पुत्री की अश्लील फोटो बनाकर इन्स्टाग्राम पर डाल दी गयी है । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली हाथरस पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथऱस निपुण अग्रवाल द्वारा तत्काल घटना के शीघ्र अनावरण व घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना पुलिस व स्वॉट, सर्विलांस टीम को लगाया गया था । पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी तथ्यों पर सर्विलांस सेल की टेक्निकल ऐड की मदद से गहनता से विवेचना करते हुये लाभप्रद साक्ष्य संकलित किये गये, जिसके क्रम अभियोग में विवेचना के दौरान अभियोग में 2 अभियुक्त दीपक पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम खानपुर थाना चोला जनपद बुलन्दशहर व अविनाश पुत्र छोटेलाल निवासी खटीक मोहल्ला वाल्मिकी बस्ती चौकी बाग बहादुर थाना कोतवाली नगर जिला मथुरा का नाम प्रकाश में आया । जिसके उपरान्त दिनांक-17.12.2023 को थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त अभियोग में प्रकाश में 2 अभियुक्तों को रोडवेज बस स्टैण्ड, हाथरस से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 मोबाइल बरामद किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली हाथऱस पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...