सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इन पुत्रन के शीश पर, वार दिए सुत चार


हाथरस।

इन पुत्रन के शीश पर, वार दिए सुत चार 

चार मुए तो क्या हुआ, जीवित कई हजार। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स व गुरूद्वारा श्री नानक दरबार के संयुक्त तत्वावधान में शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन किया। 

 मुख्यवक्ता विभाग प्रचारक गोविंद जी  ने कहा कि त्याग की परंपरा,बलिदान की परंपरा,गुरुओं की परंपरा,राष्ट्र रक्षा की के लिए जीवन को खपा देना सिख गुरुओं ने इन परंपराओं को आत्मसात किया है। त्याग, बलिदान, तपस्या को बोलना काफी मुश्किल है और करना बहुत मुश्किल है लेकिन गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों के वलिदान को हम भुला नहीं सकते। जानबूझ कर हमारे गौरवमयी इतिहास को मिटाने का कुछ चक्र रचा गया। अब इन गुरुओं के बलिदान को पाठ्यक्रम में शामिल कराकर नई पीढ़ी को सिखाया जाना चाहिए। 

  ज्ञानी युगेंद्र सिंह यूपी सिख मिशन प्रचारक ने कहा कि कहां मिलेगी धर्म रक्षा के लिए अपना पूरा वंश न्यौछावर कर देने की ऐसी दूसरी मिशाल। यकीनन कहीं नहीं कभी नहीं पहले पिता द्वारा फिर वार दिए बेटे। अपने इसी मिशाल, त्याग के कारण गुरु गोविंद सिंह इतिहास के लासानी पुरुष बने हैं। 

  प्रो.डा.चंद्रकांता माथुर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने चौदह बड़े युद्ध लड़े लेकिन दौलत और जमीन के लिए नहीं, बल्कि दुष्टों के दमन एवं धर्म की रक्षा के लिए लडे। हमारी सभ्यता, संस्कृति को खंड-खंड करने का पूर्ण प्रयास किया गया लेकिन वह कभी खंडित नहीं हो पाई। 

  रामप्रसाद अग्रवाल सहप्रांत संयोजक सामाजिक समरसता ब्रजप्रांत ने कहा कि मां गुजरी का पोतों के प्रति वात्सल्य भाव को कवियों ने इस प्रकार बयान किया है। जाने से पहले आओ गले लगा तो लूं, केशों को कंघी करूं जरा मुंह धुला तो लूं, प्यारे सरों पर नन्ही सी कलंगी सजा तो लूं, मरने से पहले तुमको दूल्हा बना तो लूं। 

 सरदार रामबहादुर सिंह एडवोकेट ने भी शहीदों को नमन किया। 

संचालन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कि समय आगया है अपने गौरवमयी इतिहास को विश्व पटल पर रखने का  और विश्व को बताने का समय है। 

अंत में सभी आगंतुकों ने शहीदों को नमन किया। 

कार्यक्रम में सरदार हरनाम सिंह बल्ले भाई, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गोयल, जिलाध्यक्ष डा.पी.पी.सि, जिला महासचिव नवीन गुप्ता,  जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राकेश किशोर गौड, राजेश वार्ष्णेय, सौरव अग्रवाल, बाल प्रकाश वार्ष्णेय, राम प्रकाश गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, उमा गौड, मनोज वार्ष्णेय, टेकचंद कुशवाहा, बीपी महाशय, सौरव गुप्ता, उद्धव कृष्ण शर्मा, संदीप गुप्ता, सरदार चम्मेल सिंह, सरदार रणजीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार संतजीत सिंह, सरदार रणजीत सिंह, सरदार पन्ना सिंह, अनूप अग्रवाल आदि सैकड़ो व्यक्ति मौजूद रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...