पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिनसे चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं।
मौमीन पुत्र कौशर अली निवासी मोहल्ला शहाबुद्दीनगंज थाना सिकंद्राराऊ ने रिपोर्ट लिखाई थी कि अभियुक्तगण द्वारा पीड़ित की दुकान से आर्टिफिशियल व सोने चांदी के आभूषण चोरी किए गए हैं। पुलिस द्वारा सूचना पर आकाश पुत्र राम अवतार निवासी संगम विहार दिल्ली हाल पता लश्करगंज सिकंदराराऊ तथा पवन पुत्र चंद्रभान निवासी मोहल्ला नगला शीशगर सिकंदराराऊ को चोरी के चार कंगन, एक गले का सेट, एक चैन ,दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी अंगूठी, व दो जोड़ी बिछुए सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पूछताछ करने पर बताया कि विगत माह में उन दोनों द्वारा तहसील परिसर में ताले तोड़कर दो बार चोरी की गई। तहसील परिसर में हुई चोरी का अभियोग पूर्व में ही थाने में पंजीकृत है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें