सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सनातन परंपरा में हवन यज्ञ एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: दीक्षित

सिकंदराराऊ

ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित आर.सी. हेल्थकेयर फार्मा के स्थापना दिवस के उपलक्ष में फर्म के मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक रमेश चतुर्वेदी, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अलीगढ़ मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से आचार्य सुभाष चंद्र दीक्षित के पावन सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। 

आचार्य सुभाष चंद्र दीक्षित ने कहा कि सनातन परंपरा में हवन यज्ञ एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके बिना अधिकांश मांगलिक कार्य पूर्ण नहीं होते हैं। किसी भी मांगलिक कार्य में शुद्धिकरण और भगवान के आह्वान के लिए हवन और यज्ञ आयोजित किया जाता है। हवन इत्यादि में प्रज्ज्वलित की जाने वाली अग्नि मनुष्य के जीवन में विशेष महत्त्व रखती है। इसलिए इन्हें देवता के रूप में भी पूजा जाता है। हवन और यज्ञ की परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है। इसका उल्लेख रामायण एवं महाभारत में भी विस्तार से किया गया है। जब अयोध्या के सम्राट दशरथ को संतान प्राप्त नहीं हो रही थी, तब उन्होंने इसके लिए पुत्रेष्ठी यज्ञ का आयोजन किया था। रामायण काल में ही भगवान श्री राम ने अश्वमेध यज्ञ किया था। हवन और यज्ञ में अग्नि के माध्यम से ईश्वर की उपासना की जाती है और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। हवन इत्यादि करने से देवता भी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा दृष्टि साधक पर सदैव बनाए रखते हैं।

 इस मौके पर किशन स्वरूप चतुर्वेदी, रमेश चतुर्वेदी, मुनेश चतुर्वेदी, आशा चतुर्वेदी, ऊषा चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, मित्रेश चतुर्वेदी, अरविंद कुमार शर्मा, आशुतोष मिश्र, शिशुपाल शर्मा, रमेश चंद्र उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, अखिलेश भारद्वाज, अवधेश भारद्वाज, राकेश सेंगर सभासद, डॉ अवनेश यादव, मोहित पुंढीर आदि मौजूद थे।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...