सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निपुण भारत लक्ष्य के तहत विद्यालयों का भ्रमण कर किया निरीक्षण मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों हो रहा है सौंदर्यकरण



अलीगंज।* भारत सरकार द्वारा देश के हर बच्चे को शिक्षित करने के लिए भारत सरकार द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है। इसी तरह देश के छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन की शुरुआत की गई है। ताकि देश में नई शिक्षा नीति के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शिक्षा का लाभ मिल सके और साथ ही बच्चे और उनके अभिभावक भी शिक्षा के प्रति जागरूक हो सके। जिसके तहत विकासखंड क्षेत्र अलीगंज में चार विद्यालयों का भ्रमणकर निरीक्षण किया गया जिस दौरान बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता की परख की गई और छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।


निपुण भारत सेल राज्य परियोजना लखनऊ टीम लीडर उत्सव थपलियाल नें अपनी टीम के साथ विकास खंड सकीट में कंपोजिट बाबली विद्यालय, सकीट प्रथम दोदलपुर, अलीगंज में प्राथमिक विद्यालय हत्तसारी, प्राथमिक विद्यालय सखीदेख बीआरसी मैं भ्रमण का निरीक्षण किया जिस दौरान स्कूली बच्चों से उनका परिचय प्राप्त करते हुए जानकारी ली। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की संख्या तथा हाजिरी में भी वृद्धि हुई है और पढ़ाई का बेहतर  तरीका देखने के लिए मिला। सरकार का लक्ष्य है कि निपुण मिशन के माध्यम से कक्षा 3 से 6 में पढ़ने वाले बच्चों को साल 2026-27 तक सभी बच्चे पढ़ना, लिखना और अंग्रेजी सीख जाए। जिससे उनका सही समय पर सही विकास हो सके। निपुण भारत मिशन को स्कूली शिक्षा कार्यक्रम समग्र शिक्षा से जोड़ा जाएगा जिसका कार्यान्वयन सभी राज्य और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में पांच स्तरों में होगा। इस मिशन के माध्यम से स्कूल के विद्यार्थियों में शिक्षा की नींव को मजबूत बनाया जा सके इसके लिए निपुण योजना का संचालन स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किया जाएगा।


निपुण भारत सेल राज्य परियोजना लखनऊ टीम लीडर उत्सव थपलियाल नें बताया कि निपुण भारत लक्ष्य के तहत आज कर विद्यालयों का निरीक्षण किया गया सभी विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के तहत बेहतर शिक्षा व्यवस्था देखने के लिए मिली। विकसित भारत मिशन में जो लक्ष्य दिए गए हैं उसके तहत एटा के बच्चे लक्ष्य के काफी करीब है और काफी बच्चों ने लक्ष्य हासिल कर भी लिया है। शिक्षक भी कड़ी मेहनत के साथ अपना कार्य कर रहे हैं तथा निपुण भारत मिशन में जो भी प्रशासनिक हैं मेंटर्स, एआरपी, स्कूलों में हैंडोवर प्रोवाइड कर रहे हैं बच्चों ने वर्क बुक का प्रयोग करते हुए अच्छी प्रैक्टिस की है निपुण लक्ष्य अप का प्रयोग करते हुए शिक्षक बेहतर ढंग से प्रैक्टिस कर रहे हैं। और क्लासेस में काफी सुधार हुआ है मिशन कायाकल्प में 19 पैरामीटर में कक्षाओं का सौंदर्य करण के लिए काम दिया गया था उसमें काफी प्रगति हुई है सभी कक्षाओं में टाइल्सकारिणी का काम दिया वो अच्छा दिखा कक्षाओं का रूपांतरण हो रहा है तथा बच्चों की संख्या व हाजिरी में भी बढ़ोतरी हुई है बहुत जल्दी एट निपुण भारत लक्ष्य की तरफ उभार कर आगे आएगा इस अवसर पर जिला समन्वयक अरुण शर्मा, एस. आर. जी. विपिन शाक्य खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह अहिरवार कायाकल्प प्रभारी सत्य प्रताप ए आरपी प्रवेश यादव रामकुमार मुरारी बघेल इकबाल सहित खंडशिक्षाअधिकारी अलीगंज समस्त ए आर पी बीआरसी प्रभारी मौजूद रहे।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...