सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन पहुंची अलीगंज केंद्र की योजनाओं से कराया अवगत, दिया योजनाओं का लाभ

अलीगंज।* केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और लोगों को मौके पर लाभ देने के लिए इन दिनों पूरे भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से जहां गांव-गांव में लोगों को सरकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है। जिसके तहत अलीगंज के ग्राम अमरोली रतनपुर में भारत विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन पहुंची जिसमें समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


विकासखंड अलीगंज के ग्राम अमरोली रतनपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन पहुंची। जहां लोगों की बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। क्षेत्रीय विधायक जनप्रतिनिधि सत्यपाल सिंह राठौर ने संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवंबर से यात्रा की शुरुआत हुई है जो 25 जनवरी तक चलेगी। पीएम मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की थी। 25 जनवरी 2024 तक देश भर के सभी जिलों को कवर किया जाएगा। यह पहली बार है कि आउटरीच और जागरूकता अभियान के दौरान सभी ग्राम पंचायतों को कवर किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में लगभग 14 हजार स्थानों वाले 3700 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया जाएगा। यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की 20 योजनाओं जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन धन योजना, पीएम आवास योजना, पीएम प्रणाम योजना और यूरिया सब्सिडी योजना सहित 20 योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए IEC इंफॉर्मेशन, एजुकेशन और कम्यूनिकेशन वैन तैयार की गई है। यह वैन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यात्रा कर रही और क्षेत्रीय भाषाओं में ऑडियो-विजुअल, ब्रोशर, पैम्फलेट और अन्य माध्यमों से लोगों तक जानकारी पहुंचा रही। यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव 'कहानी मेरी जुबानी' शेयर कर सकेंगे और ऑन स्पॉट क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। इन वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल सवाल-जवाब का सत्र भी आयोजित किया जाएगा। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविर, आधार नामांकन, मेरा भारत स्वयंसेवक नामांकन जैसी ऑन-द-स्पॉट सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। 2500 से अधिक वैन ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करेंगी और 200 वैन शहरी क्षेत्रों में जानकारी पहुंचाएंगी। इस अवसर पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के अलावा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक रतन शाक्य, पियूष शाक्य जिला सहमीडिया प्रभारी, पशु चिकित्सा अधिकारी गौरव गंगवार, एग्रीकल्चर अधिकारी देवेंद्र सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह, हिमांशु दीक्षित, महेश राजपूत, वीरेंद्र सिंह, मुकेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष नीलेश कुमार, विधायक पुत्र सूरज राठौर, सहित समस्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...