सत्रह वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
एंकर -एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज कस्बे मे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 17 साल की किशोरी की घर मे ही हुई मौत होने का सनसनीखेज मामला संज्ञान मे आया है। मृत किशोरी के सिर में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजन छत से कूदने की वजह से हुई मौत बता रहे हैं ! मौके फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड की टीमें बुलाई गई हैं।एटा के ए एस पी फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक धनञ्जय सिंह कुशवाह ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। इधर लड़की के पिता बलवीर सिंह द्वारा पुलिस को जो तहरीर ड़ी गयी है उसमे कहां गया है कि लड़की की मौत छत से कूदने के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की बारीकी से जांच कर रही है।
ये घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के विकास नगर मोहल्ले की आज सुवह की है। लड़की के पिता बलवीर सिंह ने बताया है कि हमारे मोहल्ले मे घर के पीछे जागरण हों रहा था, हम सारे लोग परिवार व बच्चों सहित उसमे गए हुये थे। आज सुवह का समय था, आरती हों रही थी। उसी समय हमारी भतीजी पर मातारानी आयी हुई थी तो हमने मातारानी से कहां कि हमारे बच्चे ठीक से पढ़ नहीं रहे हैं आप इनको समझाइये जरा,आपका कर्तव्य है, इतना कहने के बाद हम लोग आरती मे लग गए और उसी समय पता ही नहीं चला कि ये लड़की कब वहां से निकालकर घर चली आयी और घर आकर छत से कूद गयी। पिता बलवीर ने कोतवाली अलीगंज मे दी गयी तहरीर मे लड़की द्वारा छत से कूदकर आत्म हत्या करना दर्शाया है।इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
लेकिन विश्वनीय पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना मे आनर किलिंग से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ऑनर किलिंग के एंगिल की भी जांच कर रही है।
*बाइट - बलबीर सिंह(मृतिका का पिता)*
*बाइट - धनंजय सिंह कुशवाह(अपर पुलिस अधीक्षक)*
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें