सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में किया ध्वाजारोहण



हाथरस। पुलिस झंण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया गया । जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह एवं पुलिस लाईन, पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी ,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक एवं उपस्थित समस्त कर्मचारीगणों द्वारा ध्वज को सलामी दी गयी । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक की वर्दी पर पुलिस ध्वज का प्रतीक चिन्ह  लगाकर उन्हें झण्डा दिवस की बधाई दी गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारी, कर्मचारीगणों को  पुलिस महानिदेशक द्वारा दिये गये शुभकामना संदेश को पढकर सुनाया गया तथा सभी पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने का संकल्प दिलाया तथा पुलिस ध्वज का प्रतीक चिन्ह को वर्दी में लगाया गया । 

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सभी के लिये गर्व का विषय है ।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारी, कर्मचारीगणों को संबोधित करते हुए बताया कि किसी संगठन का ध्वज उसकी पहचान होता है । हम सभी अवगत है कि 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को फ्लैग प्रदान किया था। प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को यह फ्लैग पुलिस और पीएसी के बलों द्वारा उनके शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप दिए गए थे। यह ध्वज हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है । पुलिस ध्वज के फहराने और उसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करते समय हमें स्वाभिमान एवं गर्व की अनुभूति होती है, हम सभी में कर्तव्यनिष्ठा की नई ऊर्जा संचरित होती है । इतिहास साक्षी है कि हमारे निष्ठावान साथियों की अनवरत ड्यूटी, कर्तव्यपरायणता, जन-सेवा, पराक्रम तथा कर्तव्यपथ पर प्राणोतसर्ग करने वाले आत्म बलिदानी वीर साथियों की अनगिनत गाथाओं का । यह ध्वज पुलिसकर्मियों की शौर्य एवं कर्तव्यनिष्ठा की पहचान हैं, हमें इस ध्वज की आन-बान-शान बरकरार रखनी हैं तथा सभी को इससे प्रेरित होकर पूरी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया । इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों की वर्दी पर पुलिस झंण्डा का स्टीकर लगाकर उन्हें झण्डा दिवस की बधाई दी।

साथ ही पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर पुलिस ध्वज फहराकर समस्त अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा सलामी दी गई । पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज का प्रतीक को वर्दी की कमीज की बांयी जेब के ऊपर लगाया गया ।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...