बाइक नाले में गिरने से एक युवक की मौत, साथी घायल
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने बने नाले में दो बाइक सवार युवक बाइक समेत गिर गए जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु हाथरस भेजा है ।
गिरीश पुत्र कंचन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी नगला मसंद एवं करन पुत्र राम किशोर उम्र 30 वर्ष निवासीगण नगला मसंद बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में जा रहे थे। मंगलवार की रात्रि साढ़े आठ बजे यह दोनों बाइक सवार पुरदिलनगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो यहां बने नाले में उनकी बाइक गिर गई जिससे गिरीश पुत्र कंचन सिंह की मौत हो गई तथा करन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पागल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अस्पताल लेकर आई ,जहां गिरीश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और करण को उपचार देकर रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें