विशाल कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन,पहलवानों ने आजमाए दांव बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने दंगल में लिया हिस्सा दंगल के माध्यम से हिंदू मुस्लिम एकता का दिया पैगाम
विशाल कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन,पहलवानों ने आजमाए दांव
बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने दंगल में लिया हिस्सा
दंगल के माध्यम से हिंदू मुस्लिम एकता का दिया पैगाम
बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने दंगल में लिया हिस्सा
दंगल के माध्यम से हिंदू मुस्लिम एकता का दिया पैगामकर - एटा जनपद के अलीगंज कस्बा स्थित जनता इंटर कालेज के पीछे मैदान में हिंदू मुस्लिम एकता विशाल दंगल का आयोजन किया गया।कुश्ती दंगल का शुभारंभ डॉक्टर नवल किशोर शाक्य प्रदेश सचिव प्रभारी लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया।दंगल में अलीगंज के पहलवानों का दवदबा रहा।दंगल के आयोजन में बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया।दंगल का आयोजन देखने के लिए दर्शकों का सैलाव उमड़ पड़ा।
दंगल कार्यक्रम में शिरकत करने में पहुंचे डॉक्टर नवल किशोर ने हौशला आफजाई करते हुए पहलवानों का मनोबल बढ़ाया।विजई हुए पहलवानों को प्रतीक चिन्ह इनाम भी वितरित किए गए।दंगल कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर नवल किशोर ने कहा की दंगल प्रतियोगिता भारत में वर्षों से आयोजित होती रही हैं।कई बड़े पहलवानों ने देश का परचम कुश्ती प्रतियोगिता में विदेशों में लहराया है।दंगल प्रतियोगिता अब विलुप्त होती जा रही है।समय समय पर कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहना चाहिए। ऐसे आयोजनों ने युवाओं का मनोबल बढ़ता है।आयोजनों से प्रतिभाएं निखरती हैं।उन्होंने आयोजन कमेटी का भी आभार व्यक्त किया।
*बाइट - डॉक्टर नवल किशोर(प्रदेश सचिव प्रभारी लोकसभा फर्रुखाबाद)*
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें