सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कई कुंतल दूषित मिठाई करवाई नष्ट, नोटिस किया जारी

 कई कुंतल दूषित मिठाई करवाई नष्ट, नोटिस किया जारी


अलीगंज। दीवाली के पर्व से पहले स्थानीय प्रशासन ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापा मार कार्यवाही करते हुए कई कुंतल दूषित मिठाई खोवा चासनी को नष्ट करवाते हुए छेना और खोवा अन्य मिठाईयो के सैंपल साथ ले गए है। सैंपल की जांच होने के बाद में अधिकारियो ने कार्यवाही की बात कही है। 


आपको बताते चले कस्बा अलीगंज के मुख्य गांधी चौराहा पर स्थित कान्हा स्वीट हाउस पर दोपहर करीब 12 बजे  एसडीएम प्रतीत त्रिपाठी,खाद्य विभाग की एसिस्टेंट कमिश्नर स्वेता सैनी और सीओ सुधांशु शेखर ने दिवाली के पर्व से पहले अचानक से छापामार कार्यवाही करते हुए रंग बिरंगी मिठाइयों का सैंपल भरवाया है। जिसके बाद में कान्हा स्वीट हाउस की गोदाम पर अधिकारियो  का जत्था जा पहुंचा जहां पर कारीगरों के द्वारा दीवाली को लेकर मिठाई बनाई जा रही थी। अधिकारियो के जत्थे को देख लोगों और कर्मचारियों और लेवर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों के द्वारा दूषित मिठाईओ को आनन फानन में कर्मचारियों के द्वारा इधर उधर रखा जाने लगा। जिसके बाद में अधिकारियो ने फैली हुई गंदगी को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए करीब तीन कुंतल के आसपास चासनी खोवा और छेना की मिठाई को नष्ट करवाते हुए शहर के बाहर गद्दा खोद करके नष्ट करवाया है। और खोवा,दूध,छेना,बर्फी,पेड़ा इत्यादि का सैंपल भी भर करके प्रयोगशाला भिजवाया है मौके पर बनाई जा रही चासनी बेहद दूषित पाई गई और दूषित मिठाइयां भी बनाई जा रही थी। 




कार्यवाही करने के बाद एसडीएम और सीओ की टीम छेदालाल गौड़ मोहल्ला की अन्य गोदामो पर निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। जिसके बाद में कस्बे अन्य जगह बन रही मिठाई की गोदाम पर पहुंची। जहा पर संचालक अपनी अपनी गोदामों को बंद करके फरार हो गए। 

कस्बा में पुराने बस स्टैंड पर स्थित छप्पन भोग रेस्टोरेंट पहले से ही बंद पाया गया। जिसको लेकर स्थानीय अधिकारी फूड विभाग के अधिकारियो से रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी करते हुए नजर आए,खाद्य विभाग के सूत्रों ने बताया छप्पन भोग रेस्टोरेंट पर पहले से तीन बार सैंपल फेल हो चुका है। पहला सैंपल छेना,दूसरा खाने का और तीसरा बर्फी का सैंपल फेल हो चुका है। जिसका मुकद्दमा एडीएम कोर्ट में चल रहा है। जिसमे बड़ा सवाल ये है सैंपल फेल होने के बाद ये रेस्टोरेंट संचालित है।



मंगलवार को नगर में खाद्य विभाग के अधिकारियो के द्वारा मोहल्ला रामप्रसाद चौधरी में कान्हा स्वीट हाउस की गोदाम पर निरीक्षण किया गया था। दूषित मिठाई को नष्ट करवाने के साथ साथ मिठाईयों का सैंपल भरवाया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिवत कार्यवाही की जायेगी।

प्रतीत त्रिपाठी,एसडीएम अलीगंज


जिला अधिकारी  के निर्देशन दीवाली के पर्व को लेकर लगातार मिठाई एवम खाने पीने की वस्तुओं की चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को अलीगंज में चेकिंग की गई है। सैंपल लिए गए है,रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

स्वेता सैनी, असिस्टेंट कमिश्नर खाद्य विभाग।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...