सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जन्मदिन की खुशी में बज रहे डी. जे पर चली गोली,हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत,एक घायल नाना ने रायफल से किया फायर,मातम में बदली खुशियां आरोपी के विरुद्ध दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मामला

 जन्मदिन की खुशी में बज रहे डी. जे पर चली गोली,हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत,एक घायल

नाना ने रायफल से किया फायर,मातम में बदली खुशियां

आरोपी के विरुद्ध दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मामला

 एटा जनपद के निधौली कलां थाना क्षेत्र गांव गांव कासिम पुर में जन्मदिन की खुशी में बज रहे डी जे पर हर्ष फायरिंग होने की वजह से बड़ा हादसा हो गया।कार्यक्रम स्थल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में गोली लगने से तार टूट गया।हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति करेंट की चपेट में आने से घायल हुआ है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतान हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 घटना देर रात्रि की है जहां निधौली कलां थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के निवासी दीपू के एक वर्षीय पुत्र रजत का जन्मदिन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया था।बर्थडे कार्यक्रम में हिस्सा लेने तमाम नाते रिस्तेदार भी पहुंचे थे।जन्मदिन की खुशी में दावत ,और डीजे का इंतजाम भी किया गया था। डी जे पर नाज गाना चल ही रहा था की तभी कार्यक्रम में पहुंचे दीपू के ससुर थानसिंह निवासी खुदाताल थाना सहावर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया।रायफल से निकली गोली ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में जा लगी।तार टूटकर गिरते ही बड़ा हादसा हो गया। डी जे में करेंट दौड़ गया।चपेट में आने की वजह से हरिशंकर पुत्र रामलड़ैते की मौके पर ही  दर्दनाक मौत हो गई।वहीं करेंट की चपेट में आने की वजह से मनोज नाम का व्यक्ति घायल हो गया। आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।परिजनों की तहरीर पर गैर इरादातन हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...