तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा मासूम बच्ची और मां की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत,बाइक सवार हुआ घायल रिस्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने जा रहा था परिवार गुस्साए परिजनों ने शव को उठाते वक्त जताई नाराजगी
तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा
मासूम बच्ची और मां की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत,बाइक सवार हुआ घायल
रिस्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने जा रहा था परिवार
गुस्साए परिजनों ने शव को उठाते वक्त जताई नाराजगी
जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में आरएस ईट भट्ठा के समीप बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया।सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मां और ढाई वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई है,सड़क हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है।प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार की स्थित सामान्य है।सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची है।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।वी ओ - जैथरा थाना क्षेत्र के आर एस ईंट भट्ठे के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने रिस्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को रौंद दिया ।बताया जा रहा है की जैथरा थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव से वीरेश अपनी पत्नी सुनीता और ढाई वर्षीय पुत्री नित्या के साथ रिस्तेदारी में शामिल होने जा रहा था।तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया।मां और पुत्री की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आनन्-फानन में पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची।पुलिस ने मृत सुनीता व् उसकी ढाई वर्षीय बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेज दिया है।गुस्साए परिजनों ने परिजनों गांव अमृतपुर के सामने भीड़ इकट्ठा कर मृत शवों को रोक लिया।पुलिस के समझाने बुझाने के बाद परिजन माने।घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मां बेटी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है ।
*बाइट - धनंजय सिंह कुशवाह(अपर पुलिस अधीक्षक)
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें