पानी की बोतल,घी,तेल और ड्राई फ्रूट समेत तीन चोर पकड़े,पुलिस ने किया खुलासा
अलीगंज।कस्बा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोर पुलिस ने पकड़ करके जेल भेज दिए है। जिसमे एक चोर अंधेरे का फायदा उठा करके फरार हो गया है। @samachar24news
कस्बा अलीगंज में चोरों के द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके क्रम में पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने बीती रात करीब 12 बजे कस्बा के कंपिल तिराहे से दिलशाद पुत्र सफी आलम निवासी मोहल्ला नजफ अली, करण गुप्ता पुत्र आनंद गुप्ता निवासी मोहल्ला सुमेंर चंद्र बड़े मंदिर के पास और शरद अली पुत्र शहाबुद्दीन निवासी मोहल्ला अंसारी कस्बा अलीगंज के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसमें अंधेरे का फायदा उठाकर के एक चोर सूरजपुत्र लाला निवासी तहसील चौराहा कस्बा अलीगंज भाग गया। आपको बताते चलें कस्बा में बीते दिनों से नगर में चोरी की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा था। जिसमें कर छोरी के मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। पकड़े गए चोरों के पास से तांबे का तार, एक डोगची स्टील की, एक बोतल मिल्टन कंपनी, एक प्लास्टिक की केतली, प्याज काटने का एक प्लास्टिक का कटर, 5 किलो ड्राई फ्रूट, 1 किलो देसी घी के दो डब्बा, 1 लीटर सरसों तेल की दो बोतल, दो जोड़ी जूता समेत कुल नौ चीजे बरामद की है।
चोरी की घटना को खुलासा करने वाली पुलिस टीम में दरोगा रीतेश ठाकुर और लाल बहादुर सिंह की अगुवाई में पांच पुलिस कर्मियों ने शातिर चोरों को पकड़ करके जेल भेजा है। जिसका खुलासा अलीगंज क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर के नेतृत्व में किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें