हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
थाना क्षेत्र के गांव बिलार के पास अलीगढ़ की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।घायल बाइक सवार को सूचना पर पहुंची 1033 एम्बुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया ।
मलखान सिंह पुत्र रामलाल निवासी अकराबाद अपनी मोटरसाइकिल से अकराबाद से सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था । किसी अज्ञात वाहन ने इसकी मोटरसाइकिल को बिलार गांव के पास टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सूचना देकर हाईवे की एंबुलेंस 1033 को बुला लिया और घायल मलखान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें