सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वजार में नहीं लगेंगे पटाखे बेचनें वालों पर होगी कार्यवाही शान्ति समिति की बैठक में सीओ ने पर्व को सौहार्द से मनाने की अपील की

 वजार में नहीं लगेंगे पटाखे बेचनें वालों पर होगी कार्यवाही

शान्ति समिति की बैठक में सीओ ने पर्व को सौहार्द से मनाने की अपील की

अलीगंज- दीपोत्सव पर्व को शान्ति और सौहार्द पूर्ण रूप से मनाने के लिए कोतवाली परिसर में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सीओ सुघांशु शेखर ने व्यापारियों से पटाखों को आबादी वाले स्थानों पर बेचने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो स्थान पटाखे बेचने के लिए निर्धारित है उसी स्थान पर बेचे जाएं। उन्होंने अराजकता फैलाने वालों पर कार्यवाही को कहा। वहीं अतिक्रमण को लेकर भी व्यापारियों से चर्चा की।

कोतवाली परिसर में आयोजित शान्ति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए सुधांशु शेखर ने कहा कि त्यौहारों पर बाजार में भीड-भाड का माहौल रहता है, जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि दुकान के बाहर पटरियों पर तख्त आदि डालकर अतिक्रमण न करे। इसके आलवा आतिशबाजी को बाजार में नहीं बिकने दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा जो भी स्थान निर्धारित किया जाए वहीं पर आतिशबाजी बिक्री की जाएगी। किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सुझाव देते हुए कहा कि त्यौहार के मददेनजर दिन में भारी वाहनों के प्रवेश द्वार नगला पडाव, डाक बंगला, किला रोड, सराय रोड आदि स्थानों पर रोका जाए तथा गांधी मूर्ति चैराहे पर पुलिस पिकेट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने आतिशबाजी बिक्री के लिए गौतम बुद्व इण्टर काॅलेज के फील्ड में दुकानें लगवाने को कहा। 

इस अवसर पर इंस्पेक्टर अरुण  पबार क्राइम इंस्पेक्टर, बैग राम 

 कश्यप उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, रीतेश ठाकुर के अलावा व्यापारी प्रदीप गुप्ता पर्व चेयरमेन मुन्नाबाबू गुप्ता, विनोद आर्या, सूर्यकांत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता टीपू, रामविलास वर्मा, जयप्रकाश स्वर्णकार, अनिल भइया, तय छंगेलाल कश्यप, अर्जुन सिंह कश्यप, अभिषेक गोपाल शर्मा, कौशल किशोर, साहब खां, प्रमोद प्रेमी सहित अन्य सम्भ्रान्त नागरिक मौजूद रहे।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...