थाना सहपऊ पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 6 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1750 रूपये नगद व ताश की गड्डी बरामद
थाना सहपऊ पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 6 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1750 रूपये नगद व ताश की गड्डी बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार जुआ सट्टे की रोकथाम हेचु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 6 अभियुक्तों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 1750/- रूपये नगद व 52 पत्ता ताश बरामद हुए है ।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे मुनेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सोनिका खंदोली जनपद आगरा , लोकेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासी खोडा थाना सहपऊ जनपद हाथरस , मोनू प्रकाश पुत्र रामपाल सिंह निवासी खोडा थाना सहपऊ जनपद हाथरस , सचिन पुत्र संजय सिंह निवासी खोडा थाना सहपऊ जनपद हाथरस , रवि पचौरी पुत्र विजेंद्र पचौरी निवासी खोडा थाना सहपऊ जनपद हाथरस एवं अमर सिंह पुत्र फौरन सिंह निवासी खोडा थाना सहपऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. मुनेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सोनिका खंदोली जनपद आगरा ।
2. लोकेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासी खोडा थाना सहपऊ जनपद हाथरस ।
3. मोनू प्रकाश पुत्र रामपाल सिंह निवासी खोडा थाना सहपऊ जनपद हाथरस ।
4. सचिन पुत्र संजय सिंह निवासी खोडा थाना सहपऊ जनपद हाथरस ।
5. रवि पचौरी पुत्र विजेंद्र पचौरी निवासी खोडा थाना सहपऊ जनपद हाथरस ।
6. अमर सिंह पुत्र फौरन सिंह निवासी खोडा थाना सहपऊ जनपद हाथरस ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें