सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राधानाम संकीर्तन एवं भव्य दीपदान महोत्सव रविवार को.. जीवनरुपी भवसागर से पार लगाएगा राधानाम आश्रय : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

 राधानाम संकीर्तन एवं भव्य दीपदान महोत्सव रविवार को..

जीवनरुपी भवसागर से पार लगाएगा राधानाम आश्रय : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी 

अलीगढ। शहर की मंगलकामना एवं सुख समृद्धि के लिए श्री राधाकृष्ण गौर गोपेश्वर श्री जी गौ सेवा संस्थान के तत्वावधान में विशाल आयोजन किया जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित सिल्वर पर्ल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज एवं श्री जी गौ सेवा संस्थान के सोनू पंडित ने की।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी ने विभिन्न समाचार पत्रों से आये सम्मानित पत्रकारों के समक्ष अपने विचार रखते हुए कहा कि अलीगढ वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला के अंतर्गत इस बार भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें न केवल सौहार्द की दीप जलायी जाएगी अपितु इसके साथ जीवन को तारने वाली श्री जू अधिष्ठात्री श्री राधा रानी के नाम का स्मरण भजन संध्या के माध्यम से किया जाएगा।

श्री राधाकृष्ण गौर गोपेश्वर श्री जी गौ सेवा संस्थान के सोनू पंडित ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि श्री राधानाम संकीर्तन एवं दीपदान महोत्सव कार्यक्रम 19 नवंबर रविवार को दोपहर 01:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक आगरा रोड रूसा हॉस्पिटल के पास स्थित इंद्रकमल गार्डन में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता पूज्यनीय संत शिरोमणि स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज द्वारा की जाएगी एवं श्री श्री 108 विश्व चैतन्य कार्ष्णि जी महाराज मथुरा,श्री भरत शरण रामायणी जी महाराज बृन्दावन,आचार्य पंडित श्री प्रेम जी भागवत का विशेष आशीर्वाद प्राप्त रहेगा।शहर के सांसद मा. सतीश गौतम वतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। भजन संध्या में हाथरस के प्रसिद्ध भजन गायक श्री आकाश भारद्वाज के सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयीं हैं।पत्रकार वार्ता में डी डी शर्मा,मोहित शर्मा,प्रियंका शर्मा,आचार्य गौरव शास्त्री,सोनू गोस्वामी,आकाश,मोहित, प्रकाश, सुमित,दीपक,सागर,केशव,आदि लोग उपस्थित रहे।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...