सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान व यातायात पुलिस के सौजन्य से यातायात माह के अंतिम दिन यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

 एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान व यातायात पुलिस के सौजन्य से यातायात माह के अंतिम दिन यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

हाथरस।  

  एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान व यातायात पुलिस के सौजन्य से यातायात माह के अंतिम दिन यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन प्रेमरघु मेडिकल कॉलेज पर संपन्न हुआ। 

मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेंद्र सिंह व सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

  मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अच्छे नागरिक की पहचान घायल अवस्था में पड़े किसी भी व्यक्ति को त्वरित इलाज के लिए निकट अस्पताल में पहुंचाकर उसकी जान बचाने के रूप में होती है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट व सरकार के दिशा निर्देशानुसार ऐसे लाने वाले व्यक्ति से बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं की जाती है। हमारी जागरूकता ही हमें सुरक्षित व स्वस्थ रखती है। 

 क्षेत्राधिकारी नगर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जब हम सड़क पर वाहन चलाते हैं तो हमें अनुशासन में रहकर अपने वाहन का प्रयोग करना चाहिए । अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे की सुरक्षा का भी ध्यान रखते हुए वाहन चलाएं और किसी भी अनहोनी दुर्घटना से बचें। 

 पीटीओ रामबाबू व आरआई परिवहन शाखा संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से लोगों की जान बचाई जा सकती है। सभी का उद्देश्य सुरक्षित वाहन चलाकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना होना चाहिए। 

      डॉ अशोक कपूर ने कहा कि सबसे ज्यादा मौतें एक्सीडेंट के कारण सड़क दुर्घटना में होती हैं। जीवन अमूल्य है। 

       कार्यक्रम का संचालन करते हुए एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि समय पर इलाज मिलने पर लोगों की जान बचती है और समय पर इलाज न मिलने पर लोगों की जान भी जाती है। किसी भी दुर्घटना को नजर अंदाज न करें। एडीएचआर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन समाज के विभिन्न प्रकल्पों में कर रही है । 

       टीएसआई अखिलेश कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक कर यातायात नियमों का पालन करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं और निभा सकते हैं। आप सभी ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें । 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीएचआर जिलाध्यक्ष व प्रेमरघु मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. पी पी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाकर लोगों की जान बचाएं और परिवारों को दुख की घड़ी से बाहर लाने का कार्य करें । 

  ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन जिला अध्यक्ष नवजोत शर्मा ने लोगों से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। 

     कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा कोतवाली विमल कुमार, हेड कांस्टेबल विजय चौधरी, हेड कांस्टेबल दिनेश चंद्र, पीआरडी देवेंद्र सिंह, राहुल गुप्ता, अमित बंसल, डॉ पुनीत अग्निहोत्री,  जिला महासचिव नवीन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, राकेश किशोर गौड़, राजेश वार्ष्णेय, शैलेंद्र सांवलिया, डिंपल वार्ष्णेय एवं सैकड़ों छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...