कार ने मारी ई रिक्शा को टक्कर, चालक समेत पांच घायल
थाना क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससेे चालक सहित पांच लोग घायल हो गये।
एक ई रिक्शा चालक सिकंद्राराऊ से सवारियां लेकर रति के नगला की तरफ जा रहा था। जब वह हाथरस रोड पर बालाजी पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तभी हाथरस की तरफ से आ रही एक कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा में बैठी हुई 4 सवारियां और ई रिक्शा चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों व स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी घायलों का उपचार करने के बाद ई रिक्शा चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर उपचार के लिए रेफर कर दिया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें