दो गांव में चोरों का धाबा, लाखों के जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए चोर
अलीगंज।। दो गांव में चोरों ने धाबा बोल दिया। घरों से चोर लाखों के जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए। सुबह गृहस्वामी को जानकारी हुई। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर सीओ, जसरथपुर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले में तहरीर दी गई है।थाना जसरथपुर के गांव बढ़ापुरा निवासी सुरेन्द्र के घर को चोरों ने बुधवार रात को निशाना बनाया। घर में घुसकर दस हजार की नकदी, चैन, अंगूठी, पांच सौ ग्राम चांदी को चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव पिंजरी निवासी मुनेन्द्र सिंह के घर को निशाना बनाया। इनके घर में घुसकर चोर लाखों के जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए। गुरूवार सुबह जागने पर गृहस्वामी कमरे में पहुंचे। सामान बिखरा पड़ा मिला। घर में रखी नकदी, जेवरात नहीं थे। मामले की जानकारी जसरथपुर पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसएचओ जेपी अशोक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सुधांशु शेखर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
क्रॉसर
थाना जसरथपुर के गांव पिंजरी, बढ़ापुरा में चोरों ने दो घरों से की है चोरी
वर्जन
गांव पिंजरी, बढ़ापुरा में दो घरों से चोरी हुई है। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई थी। चोरों को तलाश किया जा रहा है।
सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज एटा।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें