अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला ,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के निरीक्षक शीलेंद्र कुमार हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । उन्होंने मृतक के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया। मृतक के शरीर पर ट्रेन दुर्घटना में गंभीर चोट के निशान हैं।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें