यातायात माह नवम्बर-2023” के तहत यातायात पुलिस द्वारा डीआरबी तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरुक
“यातायात माह नवम्बर-2023” के तहत यातायात पुलिस द्वारा डीआरबी तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरुक
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में “यातायात माह नवम्बर-2023” के तहत यातायात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत डीआवी तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस की छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा सभी छात्र छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ को बताया गया कि सडक हादसों में मृत्यु दर बढ़ रही है, इसको रोकने के लिए हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि यातायात नियमों का पालन करें ।
इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे।
उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को पैम्फलेट्स वितरित किये गये जिस पर विस्तार से सभी यातायात नियमों का उल्लेख है तथा सभी से इस यातायात माह को सफल बनाने हेतु सहयोग करने की अपील की गयी ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें