अलीगंज में तनिष्का हत्या की सुलझी गुत्थी---
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने भाई की तलाश में जुटी!
अलीगंज/एटा।अलीगंज में बीते दिवस एक किशोरी की आत्म हत्या व हत्या की गयी थी घर से शव को पुलिस ने वरामद किया व पीएम के लिए एटा भेज दिया था पीएम रिपोर्ट में किशोरी की मौत उसके माथे पर गोली लगने की पुष्टि हुई थी। जिसके चलते अलीगंज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। आखिर पुलिस गोपनीय जानकारी में ज्ञात हुआ कि तनिष्का की गोली मारने बाला आरोपी उसका भाई ही निकला गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस भाई की तलाश में जुट गयी है। बताते चले मामला दिनांक 17 नवम्बर 23 की घटना है। अलीगंज के मैनपुरी मार्ग पर स्थति विकास नगर निवासी तनिष्का पुत्री बलवीर सिंह की बेटी की संधिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी थी।बताया गया कि गुरुबार की रात में उसी जगह घर के पीछे देवी जागरण का आयोजन चल रहा था जिसमें हम सभी परिजन देवी जागरण देखने के लिये घर के पीछे मैदान में देख रहे थे। बताया गया कि सुबह लगभग 5.30 बजे मेरी बेटी तनिष्का माथुर घर पर आ गयी थी घर में कोई नही था जब थोड़ी से बाद ज्ञात हुआ कि तनिष्का खून से लथपथ मरी हुई पड़ी है।घर में सभी लोग आ गए और कोहराम मच गया वही आसपास के लोग भी घटना स्थल पर जा पहुँचे काफी तादात में भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अलीगंज क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर व कोतवाली प्रभारी अरुण पवार हमराह फ़ोर्स के साथ पहुँच गये घटना स्थल पर पहुँचकर मामले को गम्भीरता से जाँच पड़ताल की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये एटा भिजवा दिया। वही कुछ लोग घटना को संधिग्ध तरीके से मौत होना बता रहे हैं।मृतका के पिता बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि मेरे घर के पीछे देवी जागरण चल रहा था हम सभी लोग देवी जागरण में व्यस्थ थे। देवी जागरण का आयोजन मेरे मकान के पीछे चल रहा था घर में कोई मौजूद नही था सुबह लगभग 5.30 बजे घर पर आ गयी और उसने स्वयं को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली वह बीए द्वितीय की छात्रा थी। वही पुलिस द्वारा बताया गया कि तनिष्का पुत्री बलबीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी गोपनीय जानकारी के अनुसार व पीएम रिपोर्ट के अनुसार मृतका का भाई सनी उर्फ़ यश माथुर का नाम प्रकाश में आया है। संभावित जगहों पर दविशे दी जा रही है। रिपोर्ट लिख कर कार्यवाही की जा रही है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें