पुलिस अधीक्षक ने “संविधान दिवस-2023” के अवसर पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर मौलिक कर्तव्यों से संबंधित दिलाई शपथ
पुलिस अधीक्षक ने “संविधान दिवस-2023” के अवसर पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर मौलिक कर्तव्यों से संबंधित दिलाई शपथ
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा “संविधान दिवस-2023” के अवसर पर क्वाटर गार्ड पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी गणों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस लाईन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संविधान दिवस के बारे में बताते हुए अवगत कराया कि संविधान दिवस वर्ष 2015 से मनाया जा रहा है । हम इस वर्ष 9 वां संविधान दिवस मना रहे हैं । 26 नवम्बर 1949 को देश की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था । हमारा संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान है । संविधान दिवस डा भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयन्ती से प्रति वर्ष संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढावा देने के लिए मनाया जाता है । संविधान हमें आजाद देश का नागरिक होने की भावना का एहसास कराता है, जहां संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकार ढाल बनकर नागरिकों को उनका हक प्रदान करते है तो वहीं इसमें दिये गये मौलिक कर्तव्य नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं । इस संविधान की रक्षा के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक पालन करना चाहिए ।
इसी क्रम मे जनपद के समस्त थानों पर थाना प्रभारियों द्वारा "संविधान दिवस-2023" के अवसर पर थानों पर कार्यरत समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर मौलिक कर्तव्यों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें