रक्तदान से बचा रहे है लोगों की जान
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स अपने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन पूरी शिद्दत से कर रही है। सोनई निवासी महिला को जिनके पैर का ऑपरेशन रक्त की कमी से नहीं हो पा रहा था और ब्लड ग्रुप बहुत ही रेयर एबी नेगेटिव था जिनके परिजन काफी दिनों से परेशान थे। इसकी जानकारी एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के पास आई तब उन्होंने रक्तदाता श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया को अवगत कराया । उन्होंने महिला के परिजनों की पीड़ा को समझा और महिला की जान बचाने के लिए अपना सबसे रेयर ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव का रक्तदान कर महिला के जीवन को बचाने का कार्य किया। परिजनों ने रक्तदाता श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया को दिल से आशीष देकर उनका आभार व्यक्त किया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें