सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्रक ड्राइवर ने नौ वर्षीय मुंहबोली बहन के साथ किया दुष्कर्म, 6 दिन एफआईआर दर्ज, आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने भेजा जेल।

 *एटा से बड़ी खबर......*


ट्रक ड्राइवर ने नौ वर्षीय मुंहबोली बहन के साथ किया दुष्कर्म, 6 दिन एफआईआर दर्ज, आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने भेजा जेल।

यूपी के एटा में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है,ट्रक ड्राइवर ने नौ वर्षीय मुंहबोली बहन के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने मामले में 6 दिन बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।


ज़िले के पिलुआ थाना क्षेत्र में नौ साल की बालिका को दवा दिलाकर घर लाते समय डरा-धमकाकर ट्रक ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म किया गया, आरोपी ट्रक ड्राइवर रिश्ते में पीड़िता का भाई लगता है, घटना के बाद आरोपी बेहोशी की हालत में पीड़िता को घर पर छोड़कर चला गया था,6  दिन बाद भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है,27 नवंबर की शाम को युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी नौ वर्षीय बहन को बुखार आ रहा था तो वह उसे दवा दिलवाने के लिए गांव के ही रिश्ते के भाई यशवीर को बाइक से साथ लेकर 21 नवंबर को मारहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुईउद्दीनपुर पहुंचा,वह उसे दवा दिलवाकर कपड़ा खरीदने की कहकर मारहरा चला गया,पास मौजूद यशवीर बालिका को अपने साथ गांव लेकर चला गया, तभी रास्ते में उसने डरा-धमकाकर बहन के साथ दुष्कर्म किया,घर पर शिकायत करने पर ट्रक ड्राइवर द्वारा बालिका को हत्या की धमकी भी दी गई,घटना को अंजाम देने के बाद वह पीड़िता को उसके घर पर चारपाई पर छोड़कर चला गया,उसने परिवार के लोगों को यह भी बताया कि दवा दिलाकर लाते समय वह बेहोश हो गई थी,जब कई दिन बीत जानें के बाद भी पीड़िता ने अपना मुंह नहीं खोला तो स्वजन को चिंता हुई, पीड़िता के परिजनों ने बताया कि ज्यादा सख्ती करने पर भतीजी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां और भाई को दी,तब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की,पिलुआ कोतवाली के प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई द्वारा देर से दी तहरीर पर मामले की प्राथमिकी रिश्ते के भाई यशवीर के विरुद्ध दर्ज कर ली गई है।


वहीं इस मामले में एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि 27 नवंबर को थाना पिलुआ पर एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसमें नामित आरोपी यशवीर को आज (29 नवंबर) को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी के निशान देही पर साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं, आरोपी को जेल भेजा गया है।


बाइट धनंजय सिंह कुशवाह, एएसपी एटा

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...