सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मनाया रेजांगला शौर्य दिवस

 अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मनाया रेजांगला शौर्य दिवस 

सिकंदराराऊ। 

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में रेजांगला शौर्य दिवस काव्य गोष्ठी व सैनिक सम्मान मास्टर एजूकेशन सेंटर अगसौली चौराहा पर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता रामखिलाडी यादव पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संचालन रिंकू यादव ने किया।

   मुख्य अतिथि शिक्षाविद् साहित्यकार विश्राम सिंह यादव व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश सचिव महेश यादव संघर्षी, पूर्व प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि 18 नवम्बर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लेह लद्धाख के रेजांगला चौकी पर चीन के 3000 से अधिक सैनिकों और भारत के 13 कुमायूँ रेजिमेंट के चार्ली कम्पनी के 120 सैनिकों के बीच आमने सामने का विश्व विख्यात युद्ध हुआ था। भारत की तरफ से लड़ रहे सभी 120 सिपाही यादव जाति के थे, रात भर चले इस युद्ध में भारत के वीर अहीरों ने चीन के 1400 से अधिक सैनिकों को मार गिराया था व बाकी बचे चीनी सैनिक जान बचाकर भाग खड़े हुए, लेकिन इस युद्ध में हमारे 114 वीर अहीर भी शहीद हो गए थे एवं 6 जवान लापता हो गए। भारत के 120 अहीर जवानों ने सीमित गोला बारूद के बाद भी बड़ी बहादुरी से चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए, रेजांगला पोस्ट पर तिरंगा लहरा दिया ।

गोष्ठी का प्रारम्भ अवनीश यादव की सरस्वती वंदना से हुआ। उसके बाद हास्यकवि पंकज पण्डा ने सुनाया - 

प्यार वतन से था जिन्हें, गए जान तक बार।

मरते दम तक जो लड़े, उनको नमन हजार।

शायर आतिश सोलंकी ने पढ़ा

आज के दिन चीनी सेना पर पडे भारती भारी

कवि महेश यादव संघर्षी ने पढ़ा

चमन को सींचने वाले चमन नीलाम ना कर दें 

हमें डर है वतन वाले वतन नीलाम ना कर दें

अवनीश यादव ने ओज स्वर में पढ़ा -

जान वतन लुटाने वाले शहीदों को है नमन हमारा।

युगों युगों तक याद करेगा  तुम्हें शहीदो वतन हमारा।।

अवशेष कुमार विमल ने पढ़ा -

शहीदों की मिट्टी को सौ सौ नमन है।

ये ऊँचा तिरंगा ही जिनका कफ़न है।।

शायर शिवम कुमार आज़ाद ने शेर पढ़ा -

धर्म उनका है क्या हमको बतलाइए

रात दिन जो लड़े सरहदों के लिए।

कवि धीरु वर्मा ने पढ़ा

रंजागला के शहीदों को याद कर रहे हम

समारोह में लटूरी सिंह पूर्व सैनिक, अम्बरीष यादव,सुधीर यादव, अवनीश यादव, सत्यवीर यादव एडवोकेट, मृदुल यादव एडवोकेट, जितेन्द्र यादव एडवोकेट,अमर सिंह यादव,रुम सिंह यादव, वीरपाल सिंह यादव, श्रीनिवास यादव, संदीप यादव, डॉ अवधेश कुमार,हरेन्द्र यादव, सुनहरी लाल यादव प्रधान अगसौली,गौरव यादव अध्यक्ष सहकारी समिति लिमिटेड अगसौली, बीरेश यादव आदि उपस्थित रहे।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...