सिकंदराराव क्षेत्र के गांव कपसिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। जिसको लेकर बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया।
माता रानी का भव्य और मनमोहक दरबार लगाकर मां काली की करतब झांकी के साथ देवी जागरण का शुभारम्भ हुआ तो लोग जोश और उत्साह से भर गए। देवी जागरण में हाथरस और मैनपुरी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों के मन को मोह लिया और मैया रानी के भक्त हाथ उठाकर माता के जयकारे लगाने को विवश हो गए। कार्यक्रम के बीच बीच में राधा कृष्ण, सुदामा, महादेव तथा नंदी बाबा की झांकियों ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। पूरी रात चले देवी जागरण से सुबह तक गांव का पूरा वातावरण भक्तिमय होकर माता के जयकारों से गूंजता रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें