सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु के जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान मेले का आयोजन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु के जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान मेले का आयोजन
स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को भारतीय वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु के जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर जगदीश चंद्र बसु के छायाचित्र के समक्ष पूर्व जिला संचालक राजेंद्र मोहन सक्सेना, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता विनोद पाराशर एम आई इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, वरिष्ठ आचार्य अजब सिंह ने पुष्पार्चन कर किया तथा निर्णायक टीम में विनोद पाराशर राजेंद्र मोहन सक्सैना, राधिका महेश्वरी , प्रियांशी यादव ने अंको का निर्धारण करते हुए बाल वर्ग में प्रथम स्थान पर सचिन, आदित्य, दिव्यांशी ,वेदांत, प्रतीक तथा किशोर वर्ग में भूमि ,प्रियांशी, समीक्षा जैन , को चयनित कर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा एवं विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि को सकारात्मक रूप देने के लिए प्रेरित किया ।
विनोद कुमार पाराशर ने सर जगदीश चंद्र बसु की उपलब्धियां को सभी छात्रों के समक्ष रखा तथा बताया कि विषम परिस्थितियों में जगदीश चंद्र बसु ने हार स्वीकार नहीं की। विदेशी वैज्ञानिकों ने हर क्षण इनको हतोत्साहित किया ।लेकिन हार नहीं मानी और सिद्ध किया कि पौधे में जीवन होता है । हमें अपने मस्तिष्क को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित करना चाहिए। नई-नई तकनीकी अपने मस्तिष्क में विचार करके उन्हें धरातल पर उतरना चाहिए।
इस अवसर कार्यक्रम के संयोजक शैलेन्द्र सिंह जादौन ने आये हुए निर्णायक मण्डल का पटका पहना कर स्वागत किया ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें