सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जी० डी० इंटरनेशनल स्कूल, अलीगंज में द्वि-दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

 जी० डी० इंटरनेशनल स्कूल, अलीगंज में द्वि-दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

अलीगंज। 

सीबीएसई से सीनियर सेकेंडरी (10 + 2)  मान्यता प्राप्त विद्यालय अलीगंज नगर के  प्रतिष्ठित संस्थान जी० डी० इंटरनेशनल स्कूल में द्विदिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूम में अलीगंज थाना के क्राइम इंस्पेक्टर वेगराम कश्यप तथा विद्यालय के संस्थापक सुल्तान सिंह यादव ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खेल - कूद का आयोजन प्रारम्भ किया तथा दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूम में आए एटा के उप जिला अधिकारी प्रतीक त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर बच्चों का खेल - कूद में प्रतिभाग करने के लिए उत्साह वर्धन किया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। प्रतिस्पर्धा से छात्रों को अनुसासन और समूह में कार्य करने का अनुभव मिलता है तथा  शारीरिक खेल जीवन का अभिन्न अंग है। आज के समय बच्चों में मोबाइल गेम की लत पड़ चुकी है, वह मोबाइल गेम के चलते देश की संस्कृति और स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक आउटडोर गेम से दूरी बना चुके हैं। ऐसे में  विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित ये खेल प्रतियोगिता काफी महत्वपूर्ण हैं, अभिभावकों को भी इस और ध्यान देना चाहिए। अनुशासन, समूह में कार्य करना और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पढाई के साथ साथ खेल की महती भूमिका रहती है। ऐसे खेल कार्यक्रमों से बच्चों को काफी सीखने को मिलेगा। केंद्र व प्रदेश की सरकार खेलों को लेकर काफी महत्वपूर्ण प्रयास कर रहीं हैं जिसके चलते देश के युवा आज पूरे विश्व में हर प्रतियोगिता में देश के लिए मैडल लाकर देशवासियों को गौरवान्वित कर रहे हैं । 

विधालय के प्रबंधक अशोक यादव, अजय मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि को मोमेंटो दिया गया वहीं छात्र और छात्राओं ने  गार्ड ऑफ़ ओनर के साथ पुष्प देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर आयोजित खेल  - कूद में नींबू चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, कबड्डी, रस्सा खींच, ताई क्वांडो, बॉलीबाल, बैडमिंटन, खो - खो आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा  । विद्यालय के संस्थापक सुल्तान सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों को विद्यालय में आयोजित खेल दिवस की  शुभकानाए दीं तथा कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं कराने से बच्चो का मनोबल बढ़ता है तथा बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

 विद्यालय के उप निदेशक  यश कुमार तथा  प्रधानाचार्य  त्रिपुरेश पाण्डेय जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि उत्सव उत्साह के प्रतीक है। अत: बच्चों के  सर्वांगीण विकास विकास में खेलों का विशेष योगदान होता है। 

विद्यालय की प्रबंधिका  सुधा यादव ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा कहा कि खेल में अनुशासन का होना अनिवार्य है। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जो खेलता है वही हारता या जीतता है। हारे हुए व्यक्ति या टीम को अपनी कमियों पर ध्यान देना चाहिए और आगामी प्रतियोगता का इन्तजार करना चाहिए। 

इस मौके पर प्रधानाचार्य त्रिपुरेश कुमार पांडेय, उप प्रधानाचार्य एस. पी. सिंह, प्रदीप सिंह तथा प्राइमरी सेक्शन की इंचार्ज श्रीमती मंदाकिनी अग्रवाल , दीपक कुमार,  विनय गुप्ता, अभय चौहान, ललित पाठक, अभयदीप, विजय बहादुर, सुमित सक्सेना, अंकित , जितेन्द्र सिंह,नीलम सिंह, श्रध्दा,  रिया,अंशू, अंजना प्रीति,ज्योति गुप्ता, विकास गुप्ता, अर्चना सिंह, आशीष, अभिषेक गंगवार, सिल्की, कुलदीप, वरुण शुक्ला, खुशी, नीतू व आदि शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित थे ।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...