सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राधानाम संकीर्तन के साथ दीपदान महोत्सव कार्यक्रम संपन्न…. कलयुग में राधानाम संकीर्तन है मोक्ष प्राप्ति का साधन : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

 राधानाम संकीर्तन के साथ दीपदान महोत्सव कार्यक्रम संपन्न….

कलयुग में राधानाम संकीर्तन है मोक्ष प्राप्ति का साधन : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी



अलीगढ। आगरा रोड स्थित इंद्रकमल गार्डन में रविवार को श्री राधाकृष्ण गौर गोपेश्वर श्री जी गौ सेवा संस्थान के तत्वावधान में विशाल राधानाम संकीर्तन एवं दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने किशोरी जू के भजनों पर जमकर नृत्य किया।

प्रातः कालीन बेला में आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, ओम वेदपाठी, ऋषभ शास्त्री, चंदर शास्त्री सहित अन्य विद्वान आचार्यों ने श्री जी गौ सेवा संस्थान के पदाधिकारियों से गणेश पूजन व राधा कृष्ण की प्रतिमा का विधिवत पूजन  करवाया। इसके बाद वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज, प्रेम जी भागवत,विश्व चैतन्य जी महाराज एवं शहर के लोक सभा सांसद मा. सतीश गौतम के साथ पंडित ओम प्रकाश शर्मा सोनू पंडित ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर भजन संध्या का शुभारम्भ करवाया जिसमें हाथरस से आये आकाश भारद्वाज एवं उनकी टीम ने सुंदर भजनों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी जिस पर परिसर मे उपस्थित भक्तों की भीड़ थिरकने को मजबूर हो गयी।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से भारी मात्रा मे मौजूद भक्तों के समक्ष कहा कि सतयुग में यज्ञ, द्वापर में दान, त्रेता में तप की बड़ी महिमा थी परन्तु कलयुग में नाम जप करने का ही अनंत फल मिलता है वही राधा नाम संकीर्तन जिसको स्वयं भगवान हरि अपने कंठ में रखते हैं, राधा नाम का आश्रय लेकर किया गया काम निश्चित ही परम गति की ओर ले जाता है। बृन्दावन से पधारे पूज्य भरत कृष्ण रामायणी ने अपने आशीर्वचनों के माध्यम से बताया कि राधा गोकुलेश्वरी हैं, जो सहज प्रेम की पूर्ण अवतार हैं और भगवान श्रीकृष्ण,जो सभी अस्तित्वों के सर्वोच्च ईश्वर हैं और श्री राधा कृष्ण की आंतरिक शक्ति हैं।

कथा व्यास पूज्य प्रेम जी भागवत ने गौवंश के महत्त्व को बताते हुए कहा कि गौ सेवा से सभी देवी देवताओं की पूजा करने का फल मिलता है, हमारी भारतीय संस्कृति में गाय को माँ के समान माना गया है।

सांय कालीन सत्र में सभी लोगों ने 5 घी के दिए जलाकर लगभग पांच हजार दीपकों द्वारा महाआरती एवं दीपदान का आयोजन किया गया पूरा परिसर दियों की रौशनी में जगमगा गया। इस अवसर पर एड.चन्द्रमड़ि कौशिक,इंद्रकुमार गुप्ता(तेल वाले), श्रीमती कमलेश गुप्ता,आचार्य गौरव शास्त्री,रजनीश वार्ष्णेय, तेजवीर सिंह,विकास,अग्रवाल,सोनू,आकाश,मनोज,मोहित, प्रकाश, सुमित, दीपक,सागर,अंकुश,केशव, राहुल, अनुज, शुभम, बौबी,रविन्द्र आदि सहित सैकणों लोग उपस्थित रहे।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...