अज्ञात युवक के शव को एडीएचआर के पदाधिकारियों ने दफनाया
व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों का धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार व दफनाने का कार्य कर रही है ।अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दफनाया गया । जिसको दफनाने की व्यवस्था मे एडीएचआर के पदाधिकारी महेश चंद्र अग्रवाल व अभिषेक अग्रवाल का पूर्णरूपेण सहयोग रहा।
सिकंदराराऊ में मिले अज्ञात मुस्लिम व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हुई।
गत 10 नवंबर 2023 को सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरी पर एक मुस्लिम व्यक्ति का शव पडा मिला था। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी। जीआरपी कासगंज द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। जीआरपी पुलिस कासगंज द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा। शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव को दफनाने के लिए अनुरोध किया गया। समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव को मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाया गया।
दफनाने के दौरान सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान ,प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में रोमी ठाकुर,नरेश दिवाकर, तरुण राघव,जीआरपी कासगंज से हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार कांस्टेबल रवि कुमार मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें