दो नामजदों ने मारपीट कर महिला को किया घायल
क्षेत्र के गांव जिरौली खुर्द में दो नामजदों ने प्लॉट के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव जिरौली खुर्द निवासी अर्चना पत्नी सुरेंद्र को गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। अर्चना पत्नी सुरेंद्र निवासी जिरौली खुर्द ने गांव के ही दो व्यक्तियों रामेश्वर और कृपाल पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्लॉट को लेकर कहा सुनी हो गई थी । कहा सुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई जिसमें गांव के ही रहने वाले रामेश्वर और उसके साथी कृपाल ने मेरे साथ मारपीट कर दी।
अर्चना ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस को दी । पुलिस ने घायल अर्चना का सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरी परीक्षण कराया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें