डीपीएस के बच्चों ने मिनी मैराथन से दिया अनोखा संदेश
- फिट रहेगा इंडिया
- जीत जायेगा इंडिया
दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस द्वारा आयोजित मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर व हरी झंडी दिखाकर किया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस का उद्देश्य यही है कि प्रत्येक छात्र का केवल शैक्षिक ही नहीं वरन सर्वांगीण विकास हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में शिक्षण की परम्परागत पद्धति के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों, क्रिया कलापों, पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन किया जाता है ताकि यहाँ के प्रत्येक छात्र के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर आने व निखरने का मौका मिल सके। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सेफ एण्ड सिक्योर इस मैराथन का मकसद लोगों को फिट इंडिया, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, ईको फ्रेंडली व दिवाली के बारे में जागरुक करना था। गत मंगलवार को यह मैराथन अम्बा एबिंएस होटल अलीगढ़ रोड से शुरु हुई फ्लाई ओवर से होते हुए थाना कोतवाली व शहीद स्मारक आगरा रोड पर समाप्त हुई। एस.एच.ओ विमल कुमार ने स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु जी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन क्रिया कलापों को कराए जाने का प्रमुख उद्देश्य व्यवहार में बदलाव लाना और अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय जीवनशैली की ओर बढ़ना है। इसी के साथ हाथरस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मैराथन में विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षक व शिक्षकाऐं शामिल हुए।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें