सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आप्रेशन जाग्रति के तहत ब्लाक स्तरीय परीक्षण कार्यशाला हुई सम्पन्न।

 आप्रेशन जाग्रति के तहत ब्लाक स्तरीय परीक्षण कार्यशाला हुई सम्पन्न।


अलीगंज। अलीगंज में आप्रेशन जाग्रति अभियान के तहत कस्वे के डीएवी इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था इसमें आंगनवाड़ी आशा व विद्यालयो की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में कुछ प्रश्न भी रखे गए थे जिनको सही तरीके से उत्तर देना था।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जो आजकल समाज में युवा अपने घरों व परिवार को छोड़ देते है भाग जाते हैं परिवार द्वारा पुलिस में मुकद्दमे दर्ज कराए जाते हैं।वही कुछ युवा लड़कियों के साथ कुछ अनहोनी हो जाती है जिसका जिम्मा पुलिस में शिकायत की जाती है आदि आदि इस तरह के मामले चल रहे हैं।  इसी क्रम में आप्रेशन जाग्रति के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी दी गयी अलीगंज क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर ने कहा कि झूठा मुकदमा दर्ज कराना संगीन अपराध है। यह न सिर्फ कानून का दुरुपयोग करना है, बल्कि समाज को क्षति भी पहुंचाता है। खासतौर पर महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि वह रंजिशन किसी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे मुकदमे न दर्ज कराएं। झूठे मुकदमों की जांच में पुलिस का समय बर्बाद होता है। इससे असल पीड़ित को इंसाफ मिलने में देरी होती है। वही अलीगंज में आप्रेशन जाग्रति टीम के सदस्यों ने भी महिलाओं को प्रशिक्षित किया। वही टीम की कल्पना जौहरी ने कहा कि  आज कल युवाओ पर मानसिक व भावनात्मक दबाव बनाया जाता है। घर में कलह व समाज में तरह तरह के अनर्गल शब्दो को लेकर कुछ गलत कर बैठते हे।ऐसे में महिलाओं व बालिकाओं को समझ के साथ काम करना है। कुछ निगेटिव व सामान्य स्थति के बारे में बताया गया। इस मौके पर मुकुन्द बल्लभ शर्मा शैलेश प्रताप कल्पना जौहरी सहित अलिगंज सर्किल इंस्पेक्टर अरुण पवार का फ़ोर्स व महिला चौकी इंजार्ज मनीषा सिंह प्रदीप कुमार क्राइम कोतवाल  एस आई देवेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...