बाइक ने साइकिल को टक्कर मारी, दो लोग घायल
स्थानीय पीएनबी बैंक के पास बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
अमित कुमार पुत्र सिताब सिंह निवासी गाँव बसई और उसका साथी देवेश पुत्र मदन निवासी गाँव बसई अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे जब वह पीएनबी बैंक के पास पहुंचे तो उनकी टक्कर एक साइकिल से हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार डिवाइडर में टकराकर जमीन पर गिर पड़े । मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए तत्काल ई रिक्शा से ही दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर बताते हुए आनन फानन में उनको रेफर कर दिया।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें