यातायात माह” के तहत श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज, हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरुक
“यातायात माह” के तहत श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज, हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरुक
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल द्वारा “यातायात माह” के तहत श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज, हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिसकर्मी, स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, छात्र छात्राएं तथा स्कूल स्टॉफ मौजूद रहें । कार्यक्रम के दौरान प्रभारी यातायात द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाये । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे । इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को पैम्फलेट्स वितरित किये गये जिस पर विस्तार से सभी यातायात नियमों का उल्लेख है ।
यातायात पुलिस द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आदि वाहनों की चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर करीब 210 वाहनों के चालान किये गये ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें