आगामी त्यौहार दीपावली,गोवर्धन, भाई दूज के दृष्टिगत थाना सासनी पर गणमान्य व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति की बैठक
आगामी त्यौहार दीपावली,गोवर्धन, भाई दूज के दृष्टिगत थाना सासनी पर गणमान्य व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति की बैठक
हाथरस।
पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आगामी त्यौहार दीपावली,गोवर्धन,भाई दूज आदि के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह द्वारा थाना सासनी पर धर्मगुरूओं, गणमान्य संभ्रांत व्यक्तियों के शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में उपस्थित सम्भ्रान्त ,गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता कर त्यौहार के दौरान आने वाली समस्याओं को विस्तार से सुनकर उनका फीडबैक लिया गया । इस दौरान उपस्थित लोगों को त्यौहारों के सम्बन्ध में शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया । बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को निर्देशित किया गया कि त्यौहार पूर्व की भांति परंपरागत तरीके से सम्पन्न कराये जाएं ।
इसी क्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि त्यौहार के दौरान परंपरागत तरीके से ही शोभायात्रा, जुलूस निकाले जाए तथा कोई भी शोभायात्रा , जुलूस बिना अनुमति के न निकाला जाए तथा निकलने वाले शोभायात्रा, जुलूस एवं उनके रूट आदि की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को अवश्य दें, जिससे समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जा सकें और शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार संपन्न कराया जा सकें । मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि त्योहारों के दौरान डीजे आदि ध्वनि विस्तार यंत्र निर्धारित ध्वनि सीमा तक ही बजाए जाए, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी,तथा बताया गया कि ज्यादा तेज आवाज वाले पटाखो का इस्तेमाल न किया जाए ।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा बतायी गई ट्रैफिक संबन्धित समस्या के निराकरण हेतु प्रभारी थाना सासनी को निर्दिष्ट किया गया ।
तत्पश्चात मीटिंग में उपस्थित लोगों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ मनाने एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गई तथा सभी को बताया गया कि क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें, जिससे कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके । साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा किसी भी धर्म सम्प्रदाय के सम्बन्ध में कोई अवांछित पोस्ट ना करने हेतु बताया गया तथा बताया गया कि पुलिस द्वारा भ्रामक पोस्ट करने वाले ,अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें