सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस-प्रशासन-11 एवं मीडिया -11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

 पुलिस-प्रशासन-11 एवं मीडिया -11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

हाथरस। 

 ऑपरेशन जागृति व मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी  श्रीमती अर्चना वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जनपद  देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा जनपद हाथरस के रिजर्व पलिस लाईन हाथरस के परेड ग्राउण्ड में पुलिस-प्रशासन 11 एवं मीडिया-11 के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग ले रहे पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी एवं मीडिया के पदाधिकारीयों की क्रिकेट टीम मौजूद रहीं । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अर्चना वर्मा  को बुके भेंटकर कर उनका स्वागत किया गया । तत्पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक  ने फीटा काटकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया  तथा क्रिकेट मैच में भाग ले रहे दोनों टीमों के खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया गया । 

क्रिकेट मैच में पुलिस प्रशासन-11 टीम  ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । पुलिस प्रशासन 11 टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में छः विकेट खोकर 203 रन बनाए । मीडिया-11 टीम द्वारा लक्ष्य 204 रन का पीछा करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 191 रन बनाए ।

पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए हाथरस पुलिस एवं प्रशासन के पदाधिकारियों और मीडिया के पदाधिकारियों की टीम के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया । इस क्रिकेट मैच में पुलिस प्रशासन-11 टीम ने जीत दर्ज की। जिसका नेतृत्व बतौर कप्तान क्षेत्राधिकारी सादाबाद गोपाल सिंह द्वारा किया गया जबकि मीडिया-11 टीम का नेतृत्व दैनिक जागरण समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ हिमांशु गुप्ता द्वारा किया गया । 

पुलिस अधीक्षक द्वारा क्रिकेट मैच में भाग ले रहे खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर सम्बोधित करते हुए बताया कि खेल को खेल की भावना के साथ खेलने तथा प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी से प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दोनों टीमों के खिलाडियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा एवं एकता बढती है,  यह मैत्री मैच है इसमें हार जीत का कोई मतलब नहीं होता । 

@samachar24news

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक  द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफियां प्रदान की तथा विजेता टीम पुलिस प्रशासन-11 के खिलाडी आरक्षी प्रवेश चौधरी को मैन आफ द मैच पुरुस्कार दिया गया ।  पुलिस अधीक्षक ने मैच के एम्पायर एवं दोनों टीम के समस्त खिलाडियों को सांत्वना पुरुस्कार वितरित करते हुए मैच के सफल आयोजन की  बधाई दी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...