भाईचारा सेवा समिति ने किया शोक व्यक्त
भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर में हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व देवेन्द्र बघेल के संचालन में सम्पन्न हुई।
शोक सभा में समिति के जिला उपाध्यक्ष देवा बघेल के पांच वर्षीय पुत्र के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। भाईचारा सेवा समिति ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।
शोक सभा में महेश यादव संघर्षी, नरेन्द्र सिंह जादौन,आतिश सोलंकी, रनवीर सिंह,वीरपाल सिंह,सोनू कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार यादव, पवन कुमार गुप्ता, हसरुददीन शाह, जाकिर भारती, राकेश शेखावत , जयप्रकाश, ओमकार सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, सुरेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें