सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन के बाहर एक भ्रूण पडा मिला
सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन के बाहर एक भ्रूण पडा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया।
सिकंदराराऊ कस्बे के रेलवे स्टेशन के बाहर कूड़े के ढेर में एक भ्रूण पड़ा हुआ था जैसे ही लोगों की नजर भ्रूण पर पड़ी तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वहीं सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें