सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमीन और रुपए की खातिर पिता की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार

 जमीन और रुपए की खातिर पिता की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। 

थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने थाना  क्षेत्रान्तर्गत हुईं हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को  गिरफ्तार किया है। निशादेही से आलाकत्ल बरामद किया गया। 

बता दें कि दिनांक 18.11.2023 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम कलौदी मजरा मण्डनपुर थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी गई कि वादी के ससुर लेखराज निवासी ग्राम फरीदाबाद थाना सिकन्द्राराऊ की हत्या उसके साले गिरेन्द्र यादव पुत्र लेखराज निवासी फरीदाबाद थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस व अन्य अभियुक्तगणों द्वारा जमीन एवं रूपये के लेनदेन के विवाद को लेकर कर दी है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 707/23 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था । 

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी डा आनन्द कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को निर्दिष्ट किया गया था । थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी तथ्यों पर विवेचना करते हुये व अन्य लाभप्रद साक्ष्य संकलित किये गये । जिसके क्रम में दिनांक 20.11.2023 को थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में नामजद आरोपी गिरेन्द्र यादव पुत्र लेखराज निवासी ग्राम फरीदाबाद थाना सिकन्द्राराऊ को ग्राम सराय के पास अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है । जिसकी निशानदेही से आला कत्ल एक ईंट बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

 थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गिरेन्द्र यादव से पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुए बताया गया कि उसके पिता लेखराज के नाम 6 बीघा जमीन थी, जिसमें से 2 बीघा जमीन का सौदा उन्होंने एक व्यक्ति को तय कर दिया था, जिसके एडवांस के साढे ग्यारह लाख रूपये आ गये थे । उसके पिता द्वारा 7 लाख रूपये घर बनवाने में खर्च कर दिये थे तथा शेष रूपये बहनोई संजीव कुमार को दे दिये थे । अभियुक्त गिरेन्द्र यादव को जमीन व पैसों की जरूरत थी, पिता से जमीन व पैसे मांगने पर वह देने से मना कर देते थे । इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त गिरेन्द्र यादव ने दिनांक 17.11.2023 को अपने पिता लेखराज की हत्या कर दी ।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...