यातायात माह” के तहत ट्रैक्टर-ट्राली, ऑटो, ई-रिक्शा, अन्य वाहन चालकों तथा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक
“यातायात माह” के तहत ट्रैक्टर-ट्राली, ऑटो, ई-रिक्शा, अन्य वाहन चालकों तथा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात हिमांशु माथुर द्वारा “यातायात माह” के तहत औद्योगिक चौकी, थाना हाथरस गेट एवं तालाब चौराहा, थाना कोतवाली नगर पर ट्रैक्टर-ट्राली, ऑटो, ई-रिक्शा, अन्य वाहन चालकों तथा आम जनमानस को यातायात नियमों से सम्बन्धित पेम्फलेट का वितरण कर यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरुक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । इस दौरान उप निरीक्षक यातायात बृजेश कुमार व अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
इस दौरान वाहन चालकों व आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि दो पहिया वाहन चालक हैलमेट लगाकर और चार पहिया चालक सेफ्टी बैल्ट लगाकर वाहन चलायें । वाहन को उचित स्थान पर पार्क करे व वाहन संबंधी सभी पेपर रखें । चार पहिया वाहनों में ओवर लोड सवारियां न भरें । भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें । वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाये । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे । यातायात पुलिस द्वारा सर्दी के मौसम में होने वाली सडक दुर्घटनाओं से बचाव हेतु ट्रैक्टर-ट्राली, ओटो, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप, स्टीकर लगाये गये ।
इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आदि वाहनों की चेकिंग की गई तथा करीब 135 वाहनों के चालान किये गये ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें