हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से महिला की मौत, पति श घायल
बाइक सवार दंपति के ऊपर टूट कर हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से महिला की मौके पर मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल पति को अस्पताल पहुंचाया। महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बिजली घर का घेराव करके जेई पर कार्रवाई की मांग की है।
गांव करारमई निवासी पूजा अपने पति भूरे सिंह के साथ अपने भाइयों की दोज करने के बाद अपने माईके हसायन थाना क्षेत्र के नगला सकत से बाइक द्वारा वापिस अपनी ससुराल जा रही थी। जब यह दम्पत्ति हसायन थाना क्षेत्र के भैंकुरी चौराहे के पास नगला मधुकर पहुंचे तो ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार चलती बाइक पर दंपति के ऊपर टूट कर गिर गया। हाई टेंशन के करंट से महिला की मौके पर मौत हो गई वहीं पति गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर जुटे राहगीर और स्थानीय लोगों ने जब यह नजारा देखा तो तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। वही इलाका पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश छा गया और सैकड़ों की संख्या में लोग बिजली घर पर पहुंच गए और बिजली घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया है और जेई विद्युत विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर उपजिलाधिकारी ने परिवार को 5 लाख रूपये की सरकारी मदद एवं विद्युत अधिकारियों पर जल्द करवाही का अस्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने बिजली घर से धरना ख़त्म किया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें