अलीगंज सीओ ने होटल, ढाबा और बस स्टैंड पर चेकिंग शुरू की।
अलीगंज/एटा। अलीगंज क्षेत्राधिकारी ने बीते शाम अराजकतत्वों पर विशेष सतर्कता अभियान चलाकर अलीगंज में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के चलते लोगों में हड़कम्प मच गया। सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर व कोतवाली प्रभारी अरुण पवार सहित हमराह फ़ोर्स के साथ अलीगंज में होटल, ढाबे, रोडवेज वस बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजिनक स्थानों पर चेकिंग शुरू की बताया कि जगह जगह छोटे छोटे अपराधी लूट करने बाले व अन्य तरह के अराजक तत्व से निपटने के लिये यह अभियान चलाया गया है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना हो सके। उन्होंने यह भी कहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति इलाकों में नजर आए या फिर लावारिस वस्तु मिले, तो इस बारे में खुद निर्णय करें, तत्काल पुलिस को सूचना दें। कोतवाली पुलिस ने रविवार को देर शाम को शहर के आधा दर्जन होटल पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों की जानकारी ली। बस स्टैंड पर भी चेकिंग की।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें