सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 3 हत्या अभियुक्त गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल अवैध असलहा कारतूस बरामद

 थाना हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 3 हत्या अभियुक्त गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल अवैध असलहा कारतूस बरामद 

 हाथरस

थाना हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन हाइवे पर हुईं हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। निशांदेही से आलाकत्ल अवैध असलहा कारतूस बरामद किए हैं। 

18.11.2023 को वादी रामदमन पुत्र त्रिलोक चन्द्र निवासी विधापति नगर वालापट्टी रोड, नई वस्ती, थाना कोतवाली हाथरस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी कि वादी का भाई गोपाल वार्ष्णेय(उम्र करीब 22 वर्ष) जो उसके चचेरे भाई हरीश वार्ष्णेय के हाथरस जंक्शन स्थित एयरटेल स्टोर पर नौकरी करता था । दिनांक 17.11.2023 को घर से काम करने के लिए निकला था लेकिन घर वापस नही आया । दिनांक 18.11.2023 को वादी को जानकारी हुई किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके भाई की हत्या कर शव को निर्माणाधीन हाईवे के किनारे आधा मिट्टी में दबा दिया है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर मु0अ0सं0 319/23 धारा 302/201 भादवि  बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । 

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करते हुये घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस व क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस जंक्शन को निर्दिष्ट किया गया तथा स्वॉट व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया । एसओजी टीम एवं थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा घटना के सभी तथ्यों पर विवेचना करते हुये लाभप्रद साक्ष्य संकलित किये गये । जिसके क्रम में दिनांक 23.11.2023 को एसओजी टीम व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अथक-प्रयासोपरान्त, संकलित साक्ष्यो, धरातलीय अभिसूचना संकलन, सर्विलॉस सेल की टेक्निकल ऐड आदि से संकलित सूचनाओं के उपरान्त थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-17.11.2023 की रात्रि में हुई गोपाल वार्ष्णेय की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में प्रकाश में आये 3 अभियुक्तगण क्रमशः संदीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम रामपुर थाना हाथऱस जंक्शन जनपद हाथरस, विष्णु कुमार पुत्र स्व0 राजवीर सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना हाथऱस जंक्शन जनपद हाथरस,  वजीर उर्फ वजीरा पुत्र जमालुद्दीन उर्फ जालिम खाँ निवासी वीडीओ वाली गली आईटीआई के पास थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस को भैरव मन्दिर मैण्डू स्टेशन के पास, हाथरस- सिकन्द्राराऊ रोड से समय करीब 16.15 गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस 315 बोर (आलाकत्ल) घटनास्थल से करीब 200  मीटर दूर फरौली मार्ग पर खड़ी झाडियों से बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

  उपरोक्त घटना में गिरफ्तार अभियुक्तगण से विस्तृत पूछताछ की गयी तो तीनो अभियुक्तगणों ने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि दिनांक-17.11.2023 को हम लोगों ने अपने साथी तरुण उर्फ तन्ना पुत्र भोला निवासी हाथरस जंक्शन रेलवे पुल के नीचे थाना हाथरस जंक्शन, हाथरस के साथ शराब पी थी तथा उसकी ऑल्टो गाड़ी लेकर शराब के नशे में हम चारों लोग हाथरस-सिकन्द्राराऊ रोड पर मौज मस्ती करते हुये छीना-झपटी करने के इरादे से घूम रहे थे । हाथरस जंक्शन से हाथरस की तरफ जाते उसी रात्रि समय करीब 23.00 बजे हाथरस जंक्शन ओवर ब्रिज के पास रोड के किनारे एक युवक गोपाल वार्ष्णेय ने उनसे लिफ्ट मांगी, जिसे गाड़ी में बैठा लिया तथा ओवर ब्रिज पार करने के बाद जैसे ही गाड़ी को तरुण उर्फ तन्ना ने रामपुर गांव की तरफ मोडा तो उक्त युवक ने विरोध किया कि उसे हाथरस जाना है । तरुण उर्फ तन्ना ने कहा कि उसकी गाड़ी में तेल कम है वह अपनी दूसरी गाड़ी लेकर आयेगा कि उसी बीच गाड़ी बन्द हो गई तब हम लोगों ने गाड़ी में धक्का मारा और गाड़ी स्टार्ट हो जाने पर निर्माणाधीन हाईवे पर पहुँच गये । तरुण उर्फ तन्ना ने कहा कि इसकी तलाशी ले लो जैसे ही हम लोगों ने उसका फोन एवं तलाशी लेनी चाही तो उसने तरुण उर्फ तन्ना से कहा कि क्या कर रहे हो मैं तो तुम्हे जानता हूँ । इस पर तरुण उर्फ तन्ना व संदीप ने पकड़े जाने के डर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी । हम सभी लोगों ने उसके शव को खींचकर रोड़ के किनारे मिट्टी में दबा दिया । पकड़े जाने के डर से फोन बन्द करके इधर-उधर छिप रहे थे कि पुलिस ने हम लोगों को पकड़ लिया ।

घटना में शामिल अन्य आरोपी तरुण उर्फ तन्ना की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं । पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...