सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत ममता कॉलेज में प्रशिक्षण का आयोजन

 आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत ममता कॉलेज  में प्रशिक्षण का आयोजन


जलेसर

 आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत ममता डिग्री कालेज मैं  ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण में यूनिसेफ - न्यू कांटैक्ट के प्रशिक्षक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने बताया कि महिला हिंसा और फर्जी केस  की रोकथाम के लिए आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है,  साथ ही अपनी निजी लड़ाई में महिलाओं को आगे कर फर्जी केस दर्ज कराने की पध्दति पर रोक लगाने की आवश्यकता है,

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के निर्देशों के क्रम में यूनिसेफ के सहयोग से ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक जलेसर में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का संयोजन एस एच ओ जगदीश चन्द्र के व्दारा किया गया । प्रशिक्षण में  आशा संगिनी, सीआरपी, ब्लॉक स्तर पर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों के टीचर्स, बीट कांस्टेबल के व्दारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को महिलाओं पर हो रहे शोषण के बारे के आपने विचार रखे

 यूनिसेफ के प्रशिक्षक शैलेश प्रताप सिंह  ने बताया कि अक्सर महिलाएं , बालिकाएं छोटे छोटे विवादो में पुरुषों का हथियार बन जाती है। घरेलू और सामाजिक सामान्य अपराधों में बालिकाओं, महिलाओं का प्रयोग कर बड़े अपराध दर्ज कराए जाते हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए एडीजी आगरा जोन की देखरेख में यूनिसेफ के सहयोग से ऑपरेशन जागृति अभियान शुरू किया गया है। प्रशिक्षक श्् कल्पना जौहरी ने बताया कि जिले में चार बिंदुओं पर ऑपरेशन जागृति शुरू किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक  धनन्जय सिंह कुशवाहा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह  ने प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को हिंसा, हिंसा के प्रकार, हिंसा की दुष्परिणाम, कौन सी महिलाएं हिंसा का आसानी से शिकार होती है, अंत में प्रशिक्षक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया, उनके लिए बनाए गए प्रमुख कानून व प्रविधान, महिलाओं के प्रति हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न फोरम एवं हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। ऑपरेशन जागृति की अंतर्गत चुने गये विषयों के मामलों में रोकथाम तथा निवारण हेतु प्रतिभागी समूहों, महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करना, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता, महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों के दुरुपयोग के प्रति महिलाओं को सचेत करना, कम उम्र में किशोरियों को स्वस्थ रिलेशनशिप व जीवनशैली पर जागरूकता लाना आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। ये प्रतिभागी अपने ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर समुदाय के लोगों को जागरूक करेंगे। 

प्रशिक्षण में इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला बाल सुरक्षा, एटा  ममता डिग्री कालेज के प्रबंधकरामकिशन यादव, गुलवीर मोहन यादव , निरीक्षक अपराध आदेश कुमार,  नबाब सिंह,  आशीष, कुमार भानचन्द्र , दीपेन्द्र का विशेष सहयोग रहा

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...