सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चोरी व लूट की घटनाओं में लिप्त 3 शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 चोरी व लूट की घटनाओं में लिप्त 3 शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

हाथरस। 

थाना सादाबाद पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत कैन्टर गाडी से रूपये चोरी व थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल 3 शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी व लूटे हुए  3,41,370 रुपये नगद, बर्तन  आदि व घटना में प्रयुक्त अवैध-असलाह कारतूस एवं एक मोटरसाईकिल बरामद किए हैं। 

अवगत कराना है कि दिनांक 10.11.2023 को वादी प्रेमप्रकाश गुप्ता पुत्र ग्याप्रसाद गुप्ता निवासी जलेसर रोड विनोबा नगर थाना सादाबाद द्वारा सूचना दी कि उनकी आयशर कैंटर गाडी UP 86 T 3954 के चालक राकेश कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी सहपऊ को शमशाबाद आगरा से गुड के पेमेन्ट व वसूली के रुपये मिले थे । जिसको उसने एक थैले में रखकर अपनी सीट के पीछे रख लिया और शमशाबाद आगरा से सादाबाद की तरफ आ रहा था । गाडी चालक के अतिरिक्त गाड़ी में 3 अन्य व्यक्ति सवार थे । समय करीब 11.30 बजे आगरा-सादाबाद रोड पर हिन्दुस्तान होटल के पास गाडी खडी करके चालक राकेश व क्लीनर शौच के लिये चले गये, गाडी में शेष अन्य दो व्यक्ति गाडी में ही रह गये थे तभी एक मोटरसाईकिल पर अज्ञात व्यक्ति आये और गाडी में रखा थैला निकालकर भाग गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर मु0अ0सं0 535/23 धारा 379 भादवि. पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 7.11.2023 को  गोविन्द अग्रवाल पुत्र मूलचन्द्र अग्रवाल निवासी हीरालाल क्वार्टर थाना कोतवाली हाथरस ने सूचना दी कि वह स्कूटी से सर्राफा बाजार स्थित अपनी दुकान बन्द करके घर जा रहे थे, तभी उनके घर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी स्कूटी रोककर तमंचा दिखाकर थैला जिसमें चांदी के बर्तन थे को छीनकर भाग गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 331/23 धारा 392/506 भादवि. पंजीकृत किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद नगर के नेतृत्व में घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक सादाबाद व कोतवाली नगर को निर्दिष्ट किया गया था तथा स्वॉट व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया । जिसके क्रम में दिनांक 17.11.2023 को समय करीब 3.40 बजे थाना सादाबाद पुलिस टीम एवं स्वॉट टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त संकलित साक्ष्यों, धरातलीय अभिसूचना संकलन, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना के संकलन से घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चोरी , लूट की घटना में शामिल 3 अभियुक्तों भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र ओम प्रकाश निवासी कछपुरा थाना चन्दपा जनपद हाथरस , कृष्ण कुमार उपाध्याय पुत्र स्व. राम कुमार उपाध्याय निवासी ब्राह्मणपुरी मैंडू थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस , मांगेश पुत्र ओमकार निवासी गम्भीर पट्टी बिसाना थाना चन्दपा जनपद हाथरस को पुलिस मुठभेड के उपरान्त जैतई रोड, बीएसएनएल आफिस के आगे बम्बे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जिनके कब्जे से चोरी लूटे हुए 3,41,370 रुपये नगद मय थैला एवं व्यापारी के हिसाब की रशीद, 2 कटोरी, 1 गिलास, 1 चम्मच आदि तथा घटना में प्रयुक्त 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर 1 खोखा कारतूस 315 बोर 1 अपाचे मोटरसाईकिल (बिना नम्बर) बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

  गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है । हम लोग एक साथ मिलकर एवं अलग-अलग लूट व चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देते हैं तथा जो रुपया प्राप्त होता है, वह शौक मौज में खर्च कर जीवन यापन करते हैं। दिनांक 10.11.2023 को हिन्दुस्तान होटल के पास कैन्टर गाड़ी से रुपये चोरी किये थे । कैन्टर गाड़ी में रुपये होने की सूचना पूर्व चालक सहअभियुक्त भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र ओमप्रकाश निवासी कछपुरा थाना चंदपा ने दी थी । जिसके उपरान्त गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने अपने साथी मनीष पुण्ढीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी कैमार थाना चंदपा हाथरस के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था । इसके अतिरिक्त मांगेश व कृष्णकुमार उपाध्याय ने बताया कि दिनांक 07.11.2023 को कल्पना ज्वैलर्स के मालिक से सहअभियुक्त मनीष पुण्ढीर उपरोक्त के साथ मिलकर दीप हॉस्पीटल के पास हाथऱस मथुरा रोड पर थैले में रखे चॉदी के बर्तन लूट लिये थे जो रुपये एवं चॉदी के बर्तन बरामद हुए है, वह उपरोक्त दोनो घटनाओं के है । शेष रूपये व बर्तन सह अभियुक्त मनीष पुण्ढीर के पास हैं । घटना में शामिल आरोपी मनीष पुण्ढीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम केमार थाना चन्दपा की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है ।

@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...