सकीट
नगर क्षेत्र कुमर महेन्द्र सिंह इण्टर कालेज में महिलाओं को जागरूक के उददेश्य से चलाई जा रहे ऑपरेशन जागृति के तहत पुलिस एवं यूनीसेफ के अधिकारियों द्वारा आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया। बुधवार को नगर के कुमर महेन्द्र सिंह इण्टर कालेज में ब्लाक स्तरीय कार्यशाला में महिलाओं को महिलाओं से सम्बन्धित जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया कि समुदाय की अन्य महिलाओं को कानून के प्रति किस तरह से जागरूक किया जाएगा।
कार्यशाला में यूनीसेफ से आए ट्रेनरों ने जागरूकता सम्बन्धी किट बांटी तथा प्रश्नावली पर विचार लिखाए। सीओ विक्रांत द्विवेदी ने महिलाओं व समुदाय को हिंसा के विरुद्ध एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सामुदायिक निगरानी जैसे वीसीपीसी बैठक पोषण पखवाड़ा महिला एवं बाल सभा इत्यादि का उपयोग कर जागरूक तथा संपत्ति विवादों बलात्कार छेड़खानी आदि के झूठे प्रकरण के दुष्प्रभाव, समुदाय को साइबर अपराधों के रिपोर्टिंग के बारे में जागरूक किया।
यूनीसेफ के ट्रेनरों ने महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम, कानूनी तंत्र का दुरुपयोग रोकना, साइबर अपराधों से सुरक्षा आदि की जानकारी दी।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी विक्रांत द्विवेदी ,थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह,एस आई जुगेन्द्र सिंह,मुन्नू सिंह,महिला कॉन्टेविल रचिया,प्रधानाचार्य प्रमोद यादव,चौधरी लाखन सिंह इण्टर कालेज प्रधानाचार्य भगवान सिंह,ब्रजराज सिंह इण्टर कालेज प्रधानाचार्य एवरन सिंह यादव,कांस्टेविल अजय यादव,आशीष कुमार,विजय माथुर के अलावा आंगनबाडी कार्यकत्री,आशा बहुएं व महिला पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें